नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिवाली आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। हर तरफ नए कपड़े, सजावट का सामान, मिठाइयां और गिफ्ट की दुकानें नजर आने लगती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स भी तरह-तरह के ऑफर लेकर आते हैं। ऐसे में कई बार हम जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते हैं। कभी बड़ा डिस्काउंट देखकर मन बदल जाता है, तो कभी सिर्फ ऑफर का फायदा उठाने के लिए एक्सट्रा चीजें खरीद लेते हैं। नतीजा यह होता है कि त्योहार की खुशियों के बीच बजट बिगड़ने लगता है। अगर आप भी इस बार दिवाली पर खुलकर शॉपिंग करना चाहते हैं, लेकिन जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहते, तो इन बातों का ध्यान रखें।सबसे पहले दिवाली का बजट तय करें दिवाली की शॉपिंग शुरू करने से पहले यह तय कर लें कि आप कुल कितना पैसा खर्च कर सकते हैं। इसके लिए पहले घर के जरूरी खर्च अलग रखें। जैसे किराया, राशन, बिजली का बिल, ब...