दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, भारत-नेपाल बॉर्डर पर 48 दुकानें जलकर राख, 20 करोड़ का नुकसान
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- लखीमपुर खीरी, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के लखीमपुर खीरी में दिवाली की रात आग ने जमकर तांडव मचाया। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर स्थित बनगांव मंडी में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर मंडी की 48 दुकानें जलकर राख हो गईं। इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई। व्यापारियों के मुताबिक शुरुआती आकलन में करीब 15 से 20 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। दिवाली के त्योहार पर हुए इस हादसे ने व्यापारियों की खुशियों को मातम में बदल दिया। कई दुकानदारों का सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले व्यापारी किशोरी की दुकान में लगी। बताया जा रहा है कि दुकान में पूजा के बाद जल रही मोमबत्ती से आग लगने की आशंका है। दुकान में आग पकड़ने के बाद लपटों ने आसपास की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.