नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिवाली की रात घरों में दीप जलाने और मां लक्ष्मी-भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन की कई ऐसी रस्में भी हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। इन्हीं में से एक है पूजा के दीपक से काजल तैयार करना। कई परिवारों में दिवाली की रात दीपक की लौ से काजल बनाया जाता है और फिर इसे आंखों में लगाने के साथ घर के अलग-अलग स्थानों पर भी लगाया जाता है। आखिर पूजा के दीपक से बने इस काजल को इतना खास क्यों माना जाता है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी मान्यताएं।दिवाली की रात दीपक से कैसे बनाते हैं काजल? दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा पूरी होने के बाद सरसों के तेल या घी का दीपक जलाया जाता है। इसके बाद एक साफ धातु की प्लेट या कटोरी को दीपक की लौ के ऊपर कुछ दूरी पर रखा जाता है। कुछ देर तक ऐसा करने से बर्तन की निचली सतह पर का...