नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिवाली का त्योहार सिर्फ दीए, मिठाई, रंगोली और पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं है। बल्कि इस दिन से कई धार्मिक रीति रिवाज और परंपराएं भी जुड़ी हुई हैं। ऐसी ही एक परंपरा है दिवाली की रात घर पर काजल बनाना। ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात बना हुआ काजल लगाने से बुरी नजर नहीं लगती। इसे सुख-समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है। ये परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है और आज भी कई घरों में दिवाली की रात दीए से काजल बनाया जाता है। अगर आप भी इस दिवाली पारंपरिक तरीके से ऑर्गेनिक काजल बनाना चाहते हैं, तो ये तरीका फॉलो कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक ये काजल आंखों को ठंडक देने के साथ-साथ रिलेक्स करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसे बनाना कैसे है-ऑर्गेनिक काजल बनाने के लिए सामग्री दिवाली की रात घर पर पारंपरिक तरीके से काजल ...