नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दीपावली पर इस बार ग्रहों का ऐसा संयोग बन रहा है, जो व्यापारियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में भी बड़े उलटफेर की संभावना जताई जा रही है। 8 नवंबर 2026 को कार्तिक मास की अमावस्या पर स्वाती नक्षत्र और आयुष्मान योग में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस बार शुक्र और शनि ग्रह के बीच दृष्टि संबंध बन रहा है, जिसे ज्योतिषीय नजरिए से शुभ माना जा रहा है। खास बात यह है कि व्यापार की राशियों मिथुन और कन्या के स्वामी बुध का तुला राशि में होना कारोबारियों के लिए अच्छे परिणाम देने वाला माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य अजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, इस बार की दीपावली कई मायनों में खास रहने वाली है। ग्रहों की स्थिति व्यापार और आर्थिक गतिविधियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। वहीं, राजनीतिक रूप से उठापटक का दौर र...