नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा में खील-बताशों का भोग लगाने की परंपरा है। पूजा की थाली में रखे ये छोटे-छोटे प्रसाद के दाने त्योहार की खास पहचान भी हैं। आरती के बाद कई लोग इन्हें घर के सदस्यों में बांट देते हैं, जबकि कुछ लोग बची हुई सामग्री को नदी में प्रवाहित कर देते हैं या पेड़ के नीचे रख आते हैं। लेकिन खील-बताशों को लेकर एक ऐसी परंपरा भी प्रचलित है, जिसमें इन्हें पांच हिस्सों में बांटने की बात कही गई है। आइए जानते हैं कि पूजा के बाद इनका क्या करना चाहिए।दिवाली पर खील-बताशे चढ़ाने की क्या है परंपरा? दिवाली की रात लक्ष्मी-गणेश पूजन में खील और बताशे चढ़ाने का खास महत्व है। खील धान से तैयार होती है, इसलिए इसे नई फसल और अन्न की समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। वहीं बताशे मिठास के प्रतीक माने जाते हैं। मान्यत...