भागलपुर, सितम्बर 12 -- Bihar News: बिहार से बाहर जाकर नौकरी या पढ़ाई करने वाले प्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों में घर लौटने के लिए भारतीय रेल ने ठोस पहल की है।लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी व लंबी वेटिंग को देखते हुए दिवाली व छठ पूजा के लिए त्योहार स्पेशल चलाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। पिछले साल क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मालदा-उधना, मालदा-आनंद विहार, भागलपुर-दिल्ली, भागलपुर-रतलाम, मालदा-बेंगलुरु सहित एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था।आठ स्पेशल ट्रेनों को चलाने संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है। इस पहल को लेकर पूर्व रेलवे के पीसीसीएम डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों के संचालन संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। दरअसल, बड़ी...