भागलपुर, सितम्बर 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी व लंबी वेटिंग को देखते हुए दिवाली और छठ पूजा के लिए त्योहार स्पेशल चलाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। पिछले साल क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मालदा-उधना, मालदा-आनंद विहार, भागलपुर-दिल्ली, भागलपुर-रतलाम, मालदा-बेंगलुरु सहित एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। इस बार भागलपुर से और भागलपुर होकर चलने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों को चलाने संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है। मुंबई, रतलाम, बेंगलुरु आदि जगहों के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव यह भी पढ़ें- दिवाली और छठ के लिए आठ स्पेशल ट्रेन चलाने का भेजा प्रस्तावभागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल 3 नवंबर से 28 नवंबर के बीच आठ ट्रिप चलेगी। ट्रेन सप्ताह में शनिवार और मंगलवार को चलेगी। ...