नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- जेपी एसोसिएट्स के अधिग्रहण मामले में गौतम अडानी समूह ने अपना पक्ष एनसीएलएटी के सामने रखा है। इसके साथ ही वेदांता के उस प्रपोजल पर भी सवाल खड़े किए हैं जिसके जरिए जेपी एसोसिएट्स के अधिग्रहण की योजना बनाई जा रही थी। अडानी समूह की कंपनी- अडानी एंटरप्राइजेज ने एनसीएलएटी से कहा कि जेपी एसोसिएट्स के समाधान पेशेवर द्वारा बोलीदाताओं से कुछ खास पहलुओं पर जानकारी मांगने को अनियमितता नहीं माना जा सकता और इसे चुनौती देना कर्जदाताओं के व्यावसायिक निर्णय की न्यायिक समीक्षा की एक तरह से अनुमति देने जैसा होगा।क्या कहा अडानी के वकील ने? दिवाला समाधान प्रक्रिया में विजेता घोषित अडानी एंटरप्राइजेज की तरफ से वरिष्ठ वकील रितिन राय ने दलील दी कि जिस मूल्यांकन मानदंड को वेदांता लिमिटेड ने चुनौती दी है, उसे प्रक्रिया की शुरुआत से ही सभी प...