दिवायंग बच्चों को प्रभावी बनाने के लिए दी शिक्षण सामग्री
रांची, अगस्त 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को अधिक प्रभावी, एकरूप एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में आयोजित 'निपिड दिशा पाठ्यक्रम' पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ। जेसीईआरटी डायट रातू में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिलों से आए 80 संसाधन शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को समावेशी शिक्षा, व्यक्तिगत शिक्षण योजना (आईईपी), वैज्ञानिक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा व्यवहारिक शिक्षण तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी संसाधन शिक्षकों को लगभग 2,000 सेट 'दिशा' शिक्षण सामग्री एवं वर्कशीट्स निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.