जमशेदपुर, जनवरी 12 -- जमशेदपुर। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) रविवार को पारडीह स्थित निजी होटल में आयोजित हुई। बैठक में पिछली एजीएम की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। इसके बाद सचिव जनरल उत्तम चंद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण पर चर्चा कर उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया तथा मेसर्स गोविंद अग्रवाला एंड एसोसिएट को ऑडिटर नियुक्त किया गया।रिटर्निंग ऑफिसर अधिवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि 2025-2029 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव बायलॉज के तहत कराया गया, जिसमें दिवाकर सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उत्तम चंद सचिव जनरल और नित्यानंद सिंह कोषाध्यक्ष बने। कार्यकारिणी के आठ सदस्यों का चुनाव मतदान से हुआ। अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने भरोसा जताया कि अगले चार वर्षों में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.