मुजफ्फर नगर, जून 2 -- जनपद के योगासन खिलाड़ी और प्रशिक्षक दिवाकर कश्यप ने खेल जगत में जिले का मान बढ़ाया है। योगासन भारत द्वारा उनका चयन टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया। दिवाकर ने हाल ही में 23 से 27 मई 2026 तक मधुबन, करनाल (हरियाणा) में आयोजित तीसरे ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर के योगासन स्पोर्ट्स इवेंट में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। दिवाकर ने अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए योगासन भारत के महासचिव डा. जयदीप आर्य और यूपी योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक का आभार व्यक्त किया। उनकी इस सफलता पर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव अर्चना सिंह, जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष विनीत त्यागी, उपाध्यक्ष अर्पित त्यागी और शालू सैनी सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- दिवाकर कश्यप ऑल इंडिया पुलिस स्पोर...