कौशाम्बी, मई 11 -- टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने सामाजिक सहयोग और मानवता की एक और मिशाल पेश की। संस्था ने कन्यादान योजना के तहत कौशाम्बी जिले के दो दिवंगत शिक्षकों की बेटियों को 51-51 हजार रुपये का शगुन चेक प्रदान किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहल की सराहना करते हुए दोनों कन्याओं के परिजनों को चेक सौंपे। जिला संयोजक प्रज्ञानंद ने बताया कि मात्र एक रुपये मासिक सहयोग से यह मदद दी जा सकी है। जिला प्रवक्ता धनंजय साहू ने बताया कि अब तक प्रदेश के 556 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को 251 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता उनके खातों में पहुंचाई जा चुकी है। इस मौके पर अंकित श्रीवास्तव, अनूप मोहन, प्रेम किशोर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.