पूर्णिया, मार्च 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दिवंगत हवलदार रामवृक्ष उरांव को पुलिस लाइन में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। एसपी स्वीटी सहरावत सहित पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बता दें कि पुलिस लाइन में तैनात हवलदार की सोमवार को हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस लाइन में श्रद्धंजलि सभा आयोजित कर पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...