जहानाबाद, मार्च 2 -- आषाढ़ी गांव में शव आते ही मचा कोहराम, पार्थिव शरीर को दर्शन करने के लिए उमड़े लोग करीब 12 वर्षों तक अमरजीत ने दीं भारतीय सेना में अपनी सेवाएं करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के आषाढ़ी गांव में सोमवार को उस समय कोहराम मच गया, जब दिवंगत सैनिक अमरजीत कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। गांव में जहां एक ओर होली की तैयारियां चल रही थीं, वहीं शहीद के शव के पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। रंग और गुलाल की जगह लोगों की आंखों में आंसू नजर आए। आषाढी गांव निवासी अमरजीत कुमार वर्ष 2014 में बिहार रेजीमेंट, दानापुर में बहाल हुए थे। करीब 12 वर्षों तक उन्होंने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दीं। कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित सैनिक के रूप में वे अपने साथियों और अधिकारियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। शव के साथ पहुंचे सूबेदार आरएन सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.