दिवंगत सीआरपी राजेश की पत्नी को महासंघ ने दी सहायता
साहिबगंज, अप्रैल 12 -- बोरियो। जिला बीआरपी-सीआरपी महासंघ का शिष्टमंडल प्रखंड के मोतीपहाड़ी संकुल के दिवंगत सीआरपी राजेश सिन्हा की पत्नी से रविवार को मिलकर ढांढस बंधाया। मौके पर उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता के रूप में 66,100 रुपए की सहायता की। कतिपय परियोजना कर्मी,शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी अपना सहयोग दिया है। महासंघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि अनुकम्पा पर दिवंगत सीआरपी राजेश सिन्हा की पत्नी को नौकरी देने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में जल्द ही महासंघ का एक शिष्टमंडल जिला मुख्यालय में डीसी,डीएसई व डीईओ से अलग-अलग मुलाकात कर अपनी मांग रखने का काम करेगा। मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष फैजल अफरोज, अनुज कुमार, चंदन कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सुल्तान आलम, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.