अलीगढ़, सितम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीएसएसएफ की चौथी वाहिनी के सेनानायक डॉ. राम सुरेश ने दिवंगत आरक्षी अजय सिंह चाहर के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव सरका निवासी आरक्षी अजय सिंह चाहर का निधन हो गया था। उनकी आश्रित पत्नी अंजना को वाहिनी मुख्यालय पर एलआईसी प्रयागराज द्वारा स्वीकृत साढ़े तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस दौरान सेनानायक ने पीड़ित परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा यूपीएसएसएफ परिवार उनके साथ खड़ा है। भविष्य में भी परिवार के कल्याण के लिए हर संभव सहायता की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...