दिवंगत सिने अभिनेता निर्मल पांडे की याद में नाट्य समारोह आज
नैनीताल, अगस्त 9 -- नैनीताल, संवाददाता। युगमंच और प्रयोगांक सोसाइटी फॉर सोशल एंड एनवायरनमेंटल डेवलपमेंट की ओर से आज 10 अगस्त और कल 11 अगस्त को दिवंगत सिने अभिनेता एवं रंगकर्मी निर्मल पांडे की 65वीं जयंती पर निर्मल पांडे स्मृति नाट्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने रविवार को प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी। बताया कि समारोह में 'ओ जन्मया ही नई' और 'अंतिम युद्ध' नाटक का मंचन किया जाएगा।पहले दिन आज सोमवार को 'ओ जन्मया ही नई' नाटक का मंचन किया जाएगा। जो कि 1947 के भारत-पाक विभाजन की त्रासदी और उसके मानवीय सरोकारों को केंद्र में रखता है। युगमंच की ओर से देशभर में इस नाटक की करीब 50 प्रस्तुतियां हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में कल से शुरू होगा दो दिवसीय नाट्य समारोह दूसरे दिन 11 अगस्त को 'अंतिम युद्ध' का मंचन किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.