टिहरी, दिसम्बर 9 -- गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब बिर्च बाय रोमियो लेन में हुए भीषण अग्निकांड में टिहरी ग्राम चाह गडोलिया तहसील जाखणीधार के 27 वर्षीय सतीश सिंह राणा का पार्थिव शरीर देर रात उनके निवास गडोलिया पहुंचा। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट देवल में किया गया। दिवंगत सतीश अपने परिवार में दो भाइयों में बड़े थे, इनकी दो बहने हैं, जो शादीशुदा हैं। पिता सुरेन्द्र सिंह राणा गांव में ही रहते हैं। इन परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दिवंगत सतीश सिंह राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान विनोद सिंह गुसाईं, सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रियंका देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवर सिंह राणा, त्रिवेंद्र, तीर्थ राज सिंह राणा, राज्य आंदोलनकारी सोबन सिंह राणा, पूर्व सदस्य क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.