औरैया, अप्रैल 1 -- औरैया। बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भगदड़ में मृत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद पार्क, औरैया में एक विचित्र पहल सेवा समिति ने सभा आयोजित की। समिति पदाधिकारियों ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई और पीड़ितों को मुआवजा व बेहतर इलाज की मांग उठाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...