अल्मोड़ा, मार्च 10 -- भिकियासैंण। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भिकियासैंण भ्रमण के दौरान दिवंगत शिक्षिका मीना उप्रेती के परिजनों से उनके आवास में मुलाकात की। मीना के निधन पर शोक जताते हुए संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूर्व सीएम के समक्ष सीएचसी में मानकों के अनुसार सुविधाओं के अभाव और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती नहीं होने का मामला भी रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...