पीलीभीत, जुलाई 13 -- टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) जुलाई माह के सहयोग अलर्ट में अपने जिले के दिवंगत शिक्षक स्वर्गीय वेद प्रकाश के परिवार का आर्थिक सहयोग करवाएगी। जिला टीम ने उनके आवास पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण कर समस्त औपचारिकताएं पूरी कर लीं। जिला मीडिया प्रभारी फुरकान हाशमी ने बताया कि टीएससीटी वर्ष 2020 से दिवंगत होने वाले अपने शिक्षक सदस्यों के परिवारों का आर्थिक सहयोग करती है। इसी क्रम में अब तक 596 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग 267 करोड़, 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। 15 से 25 जुलाई तक चलने वाले सहयोग अलर्ट में अपने जिले के छठे दिवंगत शिक्षक वेदप्रकाश के परिवार का आर्थिक सहयोग कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि वेदप्रकाश विकास खंड ललौरीखेड़ा के ग्राम गौनेरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक...