बोकारो, जून 18 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथ पुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विद्यालय के शिक्षक स्वर्गीय कृष्णा कुमार प्रसाद के निधन पर प्रार्थना सभा के दौरान शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दिवंगत शिक्षक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- लीला-जानकी पब्लिक स्कूल के शिक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद का निधन, विद्यालय में शोकशोक सभा का आयोजन शोक सभा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कृष्णा कुमार प्रसाद एक समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे। उन्होंने कहा कि उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब छात्र-छात्राएं उनके आदर्शों और ...