पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मनातू प्रखंड के पदमा गांव में पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. विदेश सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेदिनीनगर नगर निगम के उप महापौर मनोज सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विदेश सिंह केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनसेवा की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने सेवा और विश्वास की जिस परंपरा को स्थापित किया है, उसे आगे बढ़ाना ही मुख्य ध्येय होना चाहिए। कार्यक्रम में पांकी के पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि स्व. विदेश सिंह ने हमेशा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने उन्हें एक जनप्रिय, संघर्षशील और समर्पित नेत...