बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को पीएचसी निरीक्षण के बाद पीलीभीत बाईपास रोड पर शक्तिनगर कॉलोनी में फरीदपुर के दिवंगत विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के आवास पर गए। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल एक सादगीपूर्ण और जनसेवा के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी और लोकप्रिय नेता खो दिया है। परिवार के सदस्यों से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कुछ देर तक परिवार के साथ बैठकर उनकी स्मृतियों को साझा किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिला...