वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डीआरएम आशीष जैन ने सोमवार को दिवंगत रेलकर्मी संतोष राय की पत्नी निशु कुमारी को 'रेलवे सैलरी पैकेज' के तहत गोल्ड इंश्योरेंस योजना के एक करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा। संतोष राय सीवान यार्ड में कीमैन थे। ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 19 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। डीआरएम ने कहा कि किसी रेलकर्मी के असामयिक निधन पर उनके आश्रितों को नियमानुसार मिलने वाले सभी लाभों का त्वरित एवं सुगम निस्तारण सुनिश्चित करना मंडल की प्राथमिकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, एसबीआई रेलवे कैंट शाखा के शाखा प्रबंधक राहुल, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अजित कुमार एवं संतोष राय भी रहे। यह भी पढ़ें- लाभ पाने को श्रमिक करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान ...