गंगापार, मई 17 -- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल रविवार को दोपहर बारह बजे के लगभग एसडीएम नीलम उपाध्याय व नायब तहसीलदार नंदलाल के साथ भसुन्दर खुर्द गांव दिवंगत रीता यादव के घर पहुंच गए, उनके ससुर शिवशंकर यादव को चार लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया। डेमो चेक पाते ही ससुर व पति कृपाशंकर यादव सहित अन्य की आंखें नम हो गईं। ससुर ने अपनी बहू रीता का जमकर बखान किया। बता दें कि भसुन्दर गांव निवासी कृपाशंकर यादव की पत्नी रीता यादव के माइके मूड़पेला गांव में 12 मई को शादी समारोह था, उसी में शामिल होने के लिए गई थी, 13 मई को जिस बारात लौटी थी, उसी दिन शाम साढ़े पांच बजे के लगभग तेज हवा के साथ पड़ोसी के मकान पर रखी सीमेंट चादर तेज हवा के साथ रीता के सिर पर गिर पड़ी, घायल रीता के परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वह बच न सक...