अंबेडकर नगर, जून 8 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाने की पुलिस ने बहला फुसलाकर युवती के अपहरण और 42 लाख रुपए के आभूषण चोरी के मामले में दिवंगत माफिया खान मुबारक की बहन, भांजे और भांजी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपए नगदी और 43 लाख रुपए के सोने व हीरे के आभूषण बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। दिवंगत माफिया खान मुबारक के भांजे आफताब पुत्र मोहम्मद उमर निवासी मकोइया बसखारी ने अपनी मां नाजमीन और बहन आरीन फातिमा की मदद से बीते 23 अप्रैल को अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली रिश्ते में बहन को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। आफताब माफिया का भांजा होने का रौब दिखाता था। आफताब पर युवती के घर से 52 तोला सोना व हीरे का आभूषण, कीमती मोबाइल और एक लाख 35 हजार रुपए नगदी...