गिरडीह, सितम्बर 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर बुधवार को भी विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा अलग-अलग शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने उन्हें मृदुभाषी, सुलझा हुआ राजनेता और जनसरोकारों से जुड़ा सक्रिय जनप्रतिनिधि बताया। लायंस क्लब व चैंबर ने दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Gridih News: झामुमो और झाकोमयू की संयुक्त बैठक, 13 को शोकसभालायंस क्लब एवं चैंबर द्वारा श्रद्धांजलि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट एवं कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्ववावधान में आरसीएम वंडर हॉल, बरगंडा में शोकसभा हुई। दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि...