दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचकर विधायक ने दी श्रद्धांजलि
पाकुड़, सितम्बर 16 -- विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी बुधवार को गिरिडीह स्थित दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। विधायक ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उनकी पुत्री युवा नेत्री सह केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी भी मौजूद रही। विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पार्टी और राज्य की जनता के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य किया। विधायक ने कहा कि दिवंगत नेता का दिशोम गुरु शिबू सोरेन से भी आत्मीय संबंध रहा और उन्होंने पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यों में मजबूती से योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जमीनी और संघर्षशील नेता थे। आम लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.