बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बखरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ साहू के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक संजय पासवान उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विश्वनाथ साहू का निधन संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, भाजपा नेता नीरज नवीन, जवाहर राय, कामिनी कंचन, संगीता राय, घनश्याम राय, राष्ट्रपति कुमार, पंकज पासवान, प्रियांशु रघुवंशी, श्रवण पासवान, राजकिशोर राज, श्रवण साहू आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.