लातेहार, मार्च 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व मे मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओ ने मंगरा पंचायत मुर्गीडीह बूथ संख्या 22 के दिवंगत अध्यक्ष अजय सिंह के परिजन को सहायता राशि दी गई। बूथ अध्यक्ष अजय सिंह की बीमारी के कारण 24 फ़रवरी 2026 को मृत्यु हो गई थी। मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि दिवंगत अजय सिंह को अचानक चले जाना पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। अजय पार्टी के एक सच्चा सिपाही थे। उन्होंने पार्टी के हर एक कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर भाग लिया करते थे। इस दुःख की घड़ी मे पार्टी इस परिवार के साथ है। मौके पर मंडल कोषाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार,मंगरा के कर्मठ कार्यकर्त्ता विवेक सिंह,भाजपा नेता अतुल कुमार सिंह,कुंदन कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...