सासाराम, मार्च 2 -- डेहरी। तिलौथू प्रखंड के चंदनपुरा के दिवंगत बीडीसी धर्मेंद्र सिंह के घर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश मातमपुर्सी करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया और पंचायती राज विभाग की ओर से पांच लाख रुपए सहयोग राशि के तौर पर देने का की घोषणा की। इसके पूर्व मंत्री ने शहीद जगदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर रोककर मंत्री का स्वागत किया। मौके पर रालोमो जिलाध्यक्ष कपिल कुमार, फूलेंद्र कुमार,विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह,असलम अंसारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.