फतेहपुर, मार्च 6 -- धाता, संवाददाता। कायाकल्प अवार्ड सर्टिफिकेशन के लिए राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। राज्य स्तरीय टीम के डा अजय मौर्या, डा आसिफ और मोहम्मद आबिद द्वारा लैब में की जाने वाली जांचों का जायजा लिया गया। वहीं मरीज से बातचीत कर गुणवत्तापरक सेवाओं के बारे में जानकारी ली। लैब से संबंधित उपकरणों की जा रही जांचों, रिकार्ड के रखरखाव व स्टाक और बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन का भी जायजा लिया।टीम ने फार्मेसी के तहत दवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता, स्टाक रजिस्टर, एक्सपायरी डेट रजिस्टर सहित सभी रिकार्ड एवं दवाओं के स्टाक का भौतिक सत्यापन भी किया गया। प्रसव इकाई, प्रसवोत्तर यूनिट, साफ-सफाई की व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशीलता, जरूरी रिकार्ड का रखरखाव का भी निरीक्षण किया। टीम द्वारा डें...