फतेहपुर, मार्च 7 -- बिंदकी। दिवंगत बीएलओ अखिलेश कुमार की पुत्री की शादी में मदद के लिए तमाम लोग आगे आए। सपा नेता ने जहां शादी में लने वाले सामान को भेंट किया तो वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षामित्र संगठन के पदाधिकारियों ने 2.48 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। बता दें कि अलियाबाद गांव में सात दिन पहले बीएलओ अखिलेश कुमार ने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें लिखा था कि उनकी पुत्री की शादी 8 मार्च को है। लेकिन अधिकारियों द्वारा एसआईआर के काम का दबाव बनाया जा रहा है। छुट्टी ना मिलने कारण मैं अपनी पुत्री की शादी की तैयारी नहीं कर पा रहा हू इसलिए सुसाइड कर रहा हूं। दुख की घड़ी में शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.