गिरडीह, सितम्बर 2 -- सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ग्राम मोहनपुर (उदनाबाद) की दिवंगत बबली कुमारी के परिजनों को सहानुभूति राशि देकर आर्थिक संबल प्रदान किया। इस दौरान संस्था के प्रतिनिधियों ने शोक संतृप्त परिवार (सोनी देवी एवं तालेबर कुमार वर्मा) से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सांत्वना देने पहुंचे प्रतिनिधियों में नीलम शर्मा, राखी कुमारी, सुनंदा प्रसाद, मनोवर आलम और धीरेंद्र कुमार सिंह शामिल थे। संस्था की संस्थापिका शिल्पा बर्मन ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ बेटियों के विवाह में मदद करना नहीं, बल्कि किसी भी विपरीत परिस्थिति या दुर्घटना के समय परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...