दिवंगत प्रधानाचार्य के परिजनों से मिले विधायक, 4.12 लाख का चेक सौंपा
बागेश्वर, जुलाई 25 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया शनिवार को राइंका भटखोला के दिवंगत प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा के परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। विधायक ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत परिजनों को 4,12,500 रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। मालूम हो कि गत शनिवार को राइंका भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की उन्हीं के विद्यालय के क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शनिवार को विधायक गड़िया मृतक के सैंज स्थित आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर मृतक की पत्नी अनीता देवी, पुत्र प्रबल, पूर्व जिला पंचायत अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.