अररिया, नवम्बर 29 -- भरगामा। निज संवाददाता गुरुवार की शाम सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भरगामा के दिवंगत पैक्स अध्यक्ष 46 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ मुकेश सिंह के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उनके पहुंचते ही घर का माहौल काफी गमगीन हो गया तथा मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। सांसद ने उनके आसमयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। वे पिछले 20 वर्षों से चार बार लगातार पैक्स अध्यक्ष बनाकर न केवल किसानों की समस्या को हमेशा उठाते रहते थे बल्कि समाज सेवा में भी काफी सक्रिय रहते थे। सांसद ने कहा कि आज के परिवेश में किसी भी पद पर निर्विरोध निर्वाचित होना काफी मायने रखता है परंतु इन्होंने भरगामा के पैक्स अध्यक्ष पद पर दो बार निर्विरोध निर्वाचित हुए।...