अंबेडकर नगर, जुलाई 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शुक्रवार को दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी प्रयागराज की तरफ से स्वीकृत बीमा धनराशि के चेक प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी स्वर्गीय अजय कुमार सिंह की पत्नी तथा आरक्षी स्वर्गीय कुलदीप कुमार बौद्ध की पत्नी को साढ़े तीन-साढ़े तीन लाख रुपये के बीमा धनराशि के चेक सौंपे। यह राशि भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी प्रयागराज की ओर से स्वीकृत की गई थी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपने कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्...