पूर्णिया, जुलाई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी समाजसेवी व पूर्णिया जिला साईकिल एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन सिंह और दीपक सिंह के 75 वर्षीय पिता एएन सिंह का निधन मंगलवार के अपराह्न 1 बजे दिन में हो गया। एएन सिंह पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी रहे थे। दो वर्षों से बीमार अपने पिता का निरंतर सेवा कर नवीन सिंह ने एक मिशाल कायम किया है। दधिचि देहदान समिति के डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एवं रविन्द्र साह के अनुरोध को नवीन सिंह ने सहर्ष स्वीकारते हुए अपने दिवंगत पिता के आंख को दान करने का साहसिक निर्णय लेकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। कटिहार मेडिकल कॉलेज की टीम ने यहां आकर आंख डोनेशन की प्रक्रिया पूरी की। मेडिकल टीम में डॉ अभिनव गुप्ता ,डॉ अभय और डॉ इरा शामिल थे । अंग दान के बाद स्व. सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक...