कोडरमा, अक्टूबर 4 -- जयनगर। झामुमो के उपाध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी की पंचमी पुण्यतिथि शुक्रवार को पिपचो स्थित पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नौसाद आलम के आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड समिति की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के दर्जनों मदरसों में कुरआन खानी और मिलादुन्नबी का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मो इस्लाम अंसारी, तस्लीम अंसारी, मौलाना आलमगीर अंसारी, इसराईल अंसारी, रफीक आलम, अमानत खान, शाहबाज खान, मेराज आलम और इमरान अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.