गिरडीह, फरवरी 27 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो के दिवंगत नेता राकेश महतो के शोकाकुल परिजनों से गुरूवार को पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय मिलने पहुंचे व ढाढस बंधाया। साथ ही शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो नेता की जिस तरह नृशंस हत्या की गई है वह निन्दनीय है। पुलिस इस जघन्य एवं निर्मम हत्याकांड को अंजाम देने वाले अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलावे। इस दौरान भाजपा नेता कामाख्या गिरि, नंदलाल महतो, पूर्व मुखिया महेश महतो, सीताराम महतो, टेकलाल महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.