सीवान, फरवरी 3 -- सिसवन, एक संवाददाता प्रखंड के नंदामुड़ा गांव में सोमवार को रघुनाथपुर की पूर्व विधायक स्व. जगमातो देवी के 90 वीं जयंती मनाई गई। जयंती समारोह सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद कविता सिंह, जगमातो देवी की पुत्री विद्यार्थी सिंह व आशा सिंह थीं। उनलोगों ने अपने माता के संघर्षपूर्ण जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से हम लोगों को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन में सफलता पाई जा सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने जगमातो देवी की महिमा का गुणगान किया। कलाकारों के गायन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगमातो देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय सिंह व संरक्षक सांसद कविता सिंह ने आने वाले अतिथियों का स्वागत किया। संगीत मंच का संचालन डॉक्टर अरविंद आनंद न...