कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के डूड़ी (रानीपुर) गांव की सोनम देवी ने बताया कि उसके पति शिव सिंह ने एक ट्रैक्टर खरीद रखा था। नौ अप्रैल 2025 को पति का देहांत हो गया। इसके पहले जनवरी 2025 में इलाके के अलवारा गांव का शिवबली भाड़े पर पति से ट्रैक्टर ले गया था। पीड़ित महिला के मुताबिक, पति की मौत के बाद वह आरोपी शिवबली के पास ट्रैक्टर लेने गई तो पहले वह आनाकानी करता रहा। बाद में ट्रैक्टर देने से इनकार कर दिया। इसी बीच पता चला कि आरोपी शिवबली ने पति की फर्जी फोटो व हस्ताक्षर बनाकर ट्रैक्टर अपने नाम करा लिया है। उसने फाइनेंस कंपनी से नो-ड्यूज भी ले लिया है। परेशान पीड़िता ने पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट में अर्जी दाखिल की। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...