दिवंगत कांस्टेबल को पुलिस ने दी सलामी
कौशाम्बी, जून 9 -- सैनी कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत पर पुलिस महकमा गमगीन है। मंगलवार को पुलिस लाइन में शोक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान दिवंगत पुलिस कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शोक सलामी दी गई । इस मौके पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी अमिता सिंह, प्रतिसार निरीक्षक देवपाल आदि मौजूद रहे। पुलिस परिवार के साथियों द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुःख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी। । उन्होने मृतक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। यह भी पढ़ें- बाथरूम में अचेत पड़े मिले हेड कांस्टेबल, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.