दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख की आर्थिक सहायता
हमीरपुर, जून 24 -- हमीरपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में कहार के पद पर कार्यरत दिवंगत कर्मचारी विजय के परिजनों को बैंक ऑफ बड़ौदा एवं पुलिस विभाग के सहयोग से 20 लाख रुपए की पीएसपी योजना के अंतर्गत स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर एसपी मृगांक शेखर पाठक ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता को सराहनीय पहल बताते हुए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एएसपी एके वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक आरके मिश्रा सहित बैंक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर, एक अन्य कार्यक्रम में एसपी ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.