बस्ती, जुलाई 14 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के परसरामपुर थाने पर तैनात रहे आरक्षी राहुल कनौजिया का पार्थिव शरीर, सोमवार को पुलिस लाइन बस्ती में लाया गया। आरक्षी राहुल का गंभीर बीमारी के चलते रविवार को निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर एसजीपीजीआई लखनऊ मे भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिवंगत आरक्षी राहुल (32) मूल रूप से जनपद गोरखपुर के निवासी थे। 17 जुलाई 2018 को आरक्षी के पद पर पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे और वर्तमान में थाना परसरामपुर में उनकी तैनाती थी। पुलिस लाइन में रविवार को क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक बीके पटेल व अन्य अधिकारियों एवं पुलिस कर्मच...