दिवंगत आरक्षी के परिजनों को दिया एक करोड़ का चेक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- एसबीआई द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के अंतर्गत दिवंगत आरक्षी रमेशचंद्र शुक्ला की पत्नी रेनू शुक्ला को Rs.एक करोड़ रुपये का बीमा चेक प्रदान किया गया। यह चेक उनके परिवार को एसएसपी डा. ख्याति गर्ग ने प्रदान किया। आरक्षी रमेशचंद्र शुक्ला थाना गोला में नियुक्त थे। पिछले साल 30 जून को सरकारी कार्य के लिए जाते समय सड़क दुर्घटना में वह गम्भीर रूप से घायल हुए थे। जिनकी दौराने इलाज मौत हो गयी थी। इनकी पत्नी रेनू शुक्ला को पुलिस सैलरी पैकेज बीमा योजना के अन्तर्गत एसबीआई की ओर से एक करोड़ रुपये अनुकम्पा धनराशि का चेक एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने प्रदान किया। इस अवसर पर एएसपी अमित कुमार राय, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज कुमार सिंह, मुख्य शाखा प्रबंधक सौरभ पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.