लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता डीजीपी राजीव कृष्ण समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को दिवंगत आईपीएस अधिकारी डा. त्रिनाथ मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीजीपी मुख्यालय में आयोजित शोक सभा में अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 1965 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी डा. त्रिनाथ मिश्रा का एक अक्तूबर को स्वर्गवास हो गया था। वह एसपी गाजीपुर, बुलंदशहर, आजमगढ़, एसएसपी मेरठ, वाराणसी, कुंभ मेला के अलावा सीआईएसएफ, सीबीआई, एसपीजी व सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भी महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे। वह राष्ट्रपति के वीरता पदक समेत अन्य मेडल से सम्मानित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...