साहिबगंज, दिसम्बर 8 -- राजमहल। राजमहल अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता राजीव रंजन सरकार के निधन पर यहां संघ के स्टीफन भवन में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई। उनका निधन 06 दिसम्बर 2025 को इलाज के क्रम कोलकाता के एक निजी अस्पताल में हो गया था। अधिवक्ता संघ के सदस्य गण अधिवक्ता राजीव कुमार सरकार के अचानक निधन से काफी दुखी है।आज सोमवार को शोकसभा के बाद सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहे । अधिवक्ता राजीव रंजन सरकार 27 अगस्त 2008 को राजमहल अधिवक्ता संघ में बतौर अधिवक्ता ज्वाइन किए थे। मौके पर संघ के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.